Uncategorized

भगवान श्री राम का जीवन मर्यादा,त्याग, कर्तव्य, और आदर्शों की सीख देता है । श्याम सुंदर बरेजा।

 

समालखा । लोकेश झा। पंजाबी रामलीला ग्राउंड में श्री आदर्श ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित 12 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शहर के मुख्य चौराहों से होकर निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक जयकारों और आकर्षक झांकियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव में कथा वाचिका साध्वी प्रवीणा भारती भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगी। 10 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन शाम 3 से 7 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन होगा। कलश यात्रा के दौरान श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद हनुमान जी के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा और वशिष्ठ अतिथि रमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर, पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान की मौजूदगी में समिति के सदस्यों और कथा वाचिका ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही आयोजन समिति की ओर से प्रेस क्लब समालखा के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर बरेजा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों की सीख देता है। श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजनों में लोगों की भागीदारी से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर लाल चंद चोपड़ा, नरेश चोपड़ा, कृष्ण बेनीवाल, कुलदीप चंद कपूर, डब्बू शर्मा, बलवंत मल्होत्रा, संजीव खन्ना, अजय बेनीवाल, नितेश मल्होत्रा, मोनू मल्होत्रा, बलदेव चोपड़ा, सचिन कपूर, श्याम लाल मेहरा, ललित मल्होत्रा, नितिन चोपड़ा, दीपक मल्होत्रा, राजेश चोपड़ा, शोरू मल्होत्रा, राजेंद्र चोपड़ा, राजेश कोहली, विक्रम, केसर, कवल कपूर, रिंकू, प्रमोद खन्ना, हिमांशु चोपड़ा सहित अनिल, अजय बेनीवाल, क्लब के सदस्य सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!