Uncategorized
विधायक भड़ाना के निर्देश से कारकोली से राक्सेड़ा की सड़क बनी।

समालखा । लोकेश झा। विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों से कारकोली से राक्सेड़ा सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सड़क बनने पर गांव के लोगों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए विधायक की जमकर तारीफ कि । इस मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक ने समालखा हल्के में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है ।





