Uncategorized

इंडोकिड्स मॉडर्न स्कूल में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन, नारी सम्मान का दिया संदेश

 

करहल। कनकपुर रोड इंडोकिड्स मॉडर्न स्कूल में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें नौ देवियों के स्वरूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नौ देवियों के विभिन्न रूपों का सजीव चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। देवी स्वरूप में सजी कन्याओं को देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय की प्राचार्या दीक्षा गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के संस्कार विकसित करना है। विद्यालय के निदेशक सुभाष गुप्ता ने बताया कि कन्या पूजन के दौरान नौ देवियों के स्वरूपों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह दृश्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम के माध्यम से कन्याओं के सम्मान, शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!