Uncategorized

समान अधिकार पार्टी ने आगरा की छह विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, फतेहाबाद से वंदना तिवारी को मिला टिकट

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, बेरोजगारी और समान अधिकारों को बताया प्रमुख मुद्द

फतेहाबाद से अरुण शर्मा की रिपोर्ट

फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समान अधिकार पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आगरा जनपद की छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र संख्या 93 से वंदना तिवारी को विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों में आगरा उत्तर (89) से सतीश भारद्वाज, आगरा दक्षिण (88) से संजय शास्त्री महाराज, आगरा छावनी (87) से बन्नूलाल दिवाकर, एत्मादपुर (86) से शिवांगी शर्मा, फतेहपुर सीकरी (91) से राजीव अग्रवाल तथा फतेहाबाद (93) से वंदना तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की जनता के अधिकारों और उनकी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पार्टी का उद्देश्य जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के हित में कार्य करना है।फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी वंदना तिवारी ने कहा कि समान अधिकार पार्टी समाज में बढ़ती वैमनस्यता और आपसी मनमुटाव जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ समान नागरिकता जैसे कानून का समर्थन करती है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए तथा बेरोजगारी के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। वंदना तिवारी ने कहा कि वह फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि चुनें, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे और उनके दुख-दर्द को समझते हुए समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करे। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की दिशा बदलने और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!