Uncategorized

बदलापुर विधानसभा में तनुज पाण्डेय निकालेंगे विशाल बाइक रैली

 

जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र बदलापुर में राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय की ओर से आगामी 22 नवंबर 2026 को विशाल बाइक रैली का आयोजन प्रस्तावित है। रैली के माध्यम से क्षेत्र में जनसंपर्क और बदलाव का संदेश देने की तैयारी की गई है।
जारी रूट मैप के अनुसार बाइक रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे मधुपुर स्थित तनुज पाण्डेय के आवास से होगा। इसके बाद रैली पुरालाल, सिंगरामऊ, बदलापुर चौराहा (इंदिरा चौक), रामजानकी क्रॉसिंग होते हुए महराजगंज पहुंचेगी। महराजगंज को रैली का अंतिम पड़ाव निर्धारित किया गया है। युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय (विधानसभा बदलापुर-364) इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। रैली को लेकर जारी पोस्टर में ‘बदलापुर बदलाव की ओर’ का नारा दिया गया है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी और जनसंपर्क को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। रैली को लेकर जारी रूट मैप के बाद अब क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!