विधिक साक्षरता शिविर में आमजन को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की

पुष्पा सोनी। इंडिया जागरण टुडे
राजसमंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद एवं तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के निर्देशानुसार 17 नवंबर 2026 को जिला सैनिक बोर्ड, सम्मानित प्रोग्राम, किया गया, जहां पर पुष्पा सोनी को, उत्कृष्ट कार्य के लिए, सम्मानित किया, सॉल्व और माला पहनकर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला सैनिक बोर्ड में आयोजित शिविर के दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विभिन्न NALSA योजनाओं, स्थायी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, महिला सशक्तिकरण तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम सहित विभिन्न विधिक विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आमजन के लिए उपलब्ध समस्त विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इसके पश्चात सम्मानित प्रोग्राम और किया गया में भी विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित आमजन को लोक अदालत, विभिन्न NALSA योजनाओं, स्थायी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित उपलब्ध विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।




