Uncategorized

ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र तिवारी ‘गुरुजी’ की स्मृतियों में मनाया गया जन्मोत्सव

 

जौनपुर। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य, आध्यात्मिक चिंतक एवं एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय, दुमदुमा (ऊंचगांव) के संस्थापक डॉ. रमेश चंद्र तिवारी ‘गुरुजी’ का जन्मोत्सव शनिवार को महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के आयोजन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। स्थानीय लोगों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. गुरुजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया। क्षेत्र के विकास, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा के लिए उनके समर्पण को याद किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि डॉ. रमेश चंद्र तिवारी का संपूर्ण जीवन क्षेत्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास, मानवता की सेवा और लोककल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। उनकी परिकल्पना थी कि गांव के अंतिम गरीब परिवार का बच्चा भी पढ़-लिखकर राष्ट्र का योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा क्षेत्र का चौमुखी विकास हो। उनकी यह सोच आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. गुरुजी की दूरदर्शी विचारधारा और विकासपरक सोच को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि उनका सहज, सरल एवं आकर्षक व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय है। वह सच्चे अर्थों में समाजसेवी और पारदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। डॉ. राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि क्षेत्र को शिक्षित बनाना और विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने डॉ. गुरुजी को समभाव और समदृष्टि का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन समस्त भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा। तुलसीराम तिवारी, विनोद पांडेय, अमरजीत मिश्र, महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक उपाध्याय, डीएलएड के प्राचार्य मो. एहतेशाम, पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक रमापति दूबे, नीरज मिश्रा, अरुण पांडेय, संजय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!