अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप ने लगाए परिंडे, पक्षियों की सेवा का दिया संदेश

जयपुर। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजिस्टर्ड के तत्वावधान में निवारू रोड, झोटवाड़ा क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे लगाए गए तथा आमजन को भी परिंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।इस अवसर पर पोस्टरों के माध्यम से लोगों से “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और वृक्षों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण और पक्षियों की सेवा आज समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), विजय बिंदल, अधिवक्ता कमलेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, टीना अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।




