गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को पिलाया गया ठंडा शरबत, सेवा भाव से सजा नया पक्का घाट

प्रयागराज। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले पावन गंगा दशहरा पर्व पर मंगलवार को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से नया पक्का घाट (सेल्फी प्वाइंट) पर भव्य शरबत भंडारे का आयोजन किया गया।
मान्यता है कि परम तपस्वी राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा इसी दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।भंडारे के दौरान गंगा स्नान करने आए स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की लोगों ने सराहना की। घाट पर श्रद्धा, आस्था और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, ऋषि दीक्षित, शशिकांत पांडेय, इंदु प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, बिनोद गुरानी, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा, डॉ. सुनीता विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अल्का विश्वकर्मा, नीरज पांडेय, संदीप केसरवानी, विवेक दुबे, ऋषभ पाण्डेय, प्रवीण तिवारी, धीरज निषाद, तुलसी तिवारी एवं कार्तिकेय तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




