Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

एडवोकेट स्नेह परिवार ने महाराणा प्रताप की वीरता और शौर्य को किया नमन मनाई महाराणा प्रताप जयंती

 

भीलवाड़ा। एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई और उनके अदम्य साहस और वीरता को नमन किया| सर्वप्रथम जिला अभिभाषक संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, एडवोकेट स्नेह परिवार के कार्यक्रम संयोजक पीरू सिंह गौड़, अनिल कुमार पारीक, भूपेंद्र सिंह चारण, गौरव पालीवाल, सूर्यप्रकाश सरगरा, अटल बिहारी वैष्णव ने भारत माता व महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए| इसके पश्चात सभी अधिवक्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया| अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह चारण ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और वीरता का परिचय उपस्थित अधिवक्ताओं को करवाया, साथ ही “म्हारा मेवाड़ी सरदार, वो महाराणा प्रताप कठे” गीत गाया| जिला अभिभाषक संस्था के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत ने महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी युद्ध, दिवेर युद्ध के बारे में विस्तार से बताया और मेवाड़ की आन बान और शान महाराणा प्रताप के शौर्य ओर बलिदान को याद किया| समाजसेविका निशा कंवर गौड़ ने महाराणा प्रताप की वीरता, अदम्य साहस, देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम की गौरव गाथा सुनाई व उनका नारी के प्रति सम्मान चित्रण शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया| सूर्यप्रकाश सरगरा ने महाराणा प्रताप पर कविता प्रस्तुत की| साथ ही जिला अभिभाषक संस्था महासचिव पंकज दाधीच, वंदना चौखड़ा, ममता दाधीच, पल्लवी गुप्ता, सरिता स्वर्णकार, शीबा जॉन, दीपक चतुर्वेदी ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान व राष्ट्रप्रेम पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया| कार्यक्रम के पश्चात भारत माता की आरती की गई| एंकरिंग भूपेंद्र सिंह चारण ने की|

इस दौरान वंदना आमेटा, सुनीता चतुर्वेदी, आरती कुमावत, सुनीता राठौड़, लता सरगरा, चांदनी चौधरी, कृष्णा सोनी, सुमन दाधीच, निशा चंदेल, नवीन चेचानी, सुधीर डांगी, युवराज चंदेल, प्रदीप कुमार सुखवाल, मनीष बुलिया, बालकिशन साहू, किरण सोनी, अंकित टेलर, मुकेश शर्मा, सहित एडवोकेट स्नेह परिवार के सदस्य मौजूद थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!