Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, 365 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

 

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विप्र सेना जयपुर एवं श्रीराम जनसेवा समिति, झोटवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद मंगेज सिंह पार्क में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

Oplus_131072

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), विप्र सेना जयपुर एवं श्रीराम जनसेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और औषधियों का वितरण किया गया। वहीं आनंद आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। शिविर में क्षेत्र के 365 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का मूल संदेश “सेवा ही संकल्प, स्वास्थ्य ही सम्मान” रहा, जिसके माध्यम से जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) की टीम, शिविर प्रभारी डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. बिपन कुमार, डॉ. रंजीत भारद्वाज, डॉ. रितिक लांगलावत, डॉ. ज्ञानेश्वरी, डॉ. मुकेश कुमार राय, आदित्य राम एवं नितेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विप्र सेना जयपुर की ओर से रविकांत गौड़, मुकेश मानिक, हिम्मत सिंह छापोली, दिनेश सैनी, दिनेश कुमार मानपुरा, नरेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राकेश लाटा, कैप्टन रामचंद्र सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह शिविर समाजसेवा, स्वास्थ्य संरक्षण और राष्ट्र के वीर शहीदों के सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!