झोटवाड़ा में गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

जयपुर, झोटवाड़ा।प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, श्री राम गौशाला, बाबा लाल दास जी की बगीची, जगन्नाथ पुरी, काँटा चौराहा, झोटवाड़ा में आयोजित होने वाले गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञकी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 23 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी जनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, कलश यात्रा, गीता स्वाध्याय, प्रवचन, अखण्ड गीता पाठ, हवन एवं बाल संस्कार वर्ग सहित सभी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। सभी ने इस महायज्ञ को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्वगीता प्रतिष्ठान, जयपुर, राजस्थान के केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा केंद्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर श्री श्री 1008 संत विष्णु दास जी महाराज नागा नारायण सोनीएवं राजस्थान मीडिया प्रभारी प्रियंका माली सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 23 जून को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक गीता स्वाध्याय एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। वहीं 25 जून को सामूहिक अखण्ड गीता पाठ एवं हवन तथा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक बाल संस्कार वर्ग का आयोजन होगा। 29 जून को सायंकाल कथा विश्राम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गीता पढ़ें, जीवन बदलें, आगे बढ़ें, विश्व को जोड़ें के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।




