Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जागृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन

पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने किया योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान

 

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (JVM) द्वारा 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 396, जागृति मार्ग, निवारू रोड, उद्योग नगर, झोटवाड़ा में आयोजित होगा।
इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग व्यक्ति को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और व्यस्त जीवनशैली के बीच योग का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर भाग लेने तथा अपने परिवारजनों एवं मित्रों को भी साथ लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। जागृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से आयोजित इस विशेष सत्र में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं करवाई जाएंगी। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!