Uncategorized
कम जलापूर्ति से परेशान क्षेत्रवासियों ने दिया ज्ञापन
उदयपुर। अम्बामाता वार्ड संख्या 2 से 7 में पिछले कुछ दिनों से 3 दिनों से कम जलापूर्ति से परेशानी से क्षेत्र वासियो की माँग पर जलदाय विभाग में ज्ञापन दिया ।
इस अवसर पर कांग्रेस शहर जिला सचिव सिद्धार्थ सोनी के नेतृत्व में
अम्बामाता वाल्मीकि बस्ती , ओड बस्ती , यादव कॉलोनी , भट्टवाड़ी आदि क्षेत्रों के वाशिंदों ने अम्बा माता स्थिति जलदाय विभाग में एईएन को ज्ञापन सौंपा और इलाकों में पानी समय पर नहीं आना साथ ही कम प्रेशर की समस्या आदि से अवगत करवाया ।
एईन ने आश्वासन दिया कि कल दिनाक 30 जून को सभी जगह पानी निश्चित समय पर आएगा और प्रेशर का भी ध्यान रखा जाएगा ।
इस अवसर पर में कुलदीप सिंह चौहान ,जितेंद्र (जीतू भाई ) आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।




