शेखावाटी हॉस्पिटल, विद्याधर नगर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जयपुर। शेखावाटी हॉस्पिटल, विद्याधर नगर द्वारा मुरलीपुरा क्षेत्र में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन के लिए ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, ईसीजी एवं लिपिड प्रोफाइल की जांच निःशुल्क की गई। जय हिन्द शुभकामना ग्रुप जयपुर के संयोजक नगेन्द्र वशिष्ठ ने ग्रुप सदस्य लोकचंद हरिरामानी, मोहन नामदेव, छगन लाल रोज, पुष्पा वशिष्ठ,के साथ इस पुनीत कार्य के लिये सभी हॉस्पिटल कैम्प के सदस्यों का माला, दुपट्टा उढ़ा कर सम्मान किया। इस चिकित्सा शिविर मे सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में डॉ. विकास, डॉ. एस.पी. यादव, माया मैडम, मंजू चौधरी, कमलेश कुमार सैनी, मोनू अग्रवाल एवं मोहित यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बीपी शुगर रोगियों को आहार सम्बन्धी जानकारी भी दी गई




