Uncategorized

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, काशीगाँव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

भायंदर। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, काशीगांव में आज धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर रोशन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार जटाशंकर सिंह, पुलिस उप निरीक्षक और राहुल कुमार पाटिल, सहायक अग्निशमन अधिकारी सतीश गायकवाड़, डॉ नेहा अंसारी, स्कूल के पूर्व छात्र स्वरूप विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति मैडम ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल सरोजा शेट्टीगर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!