Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सुल्तानपुर लोधी में मानसरोवर साहित्य अकादमी का भव्य साहित्यिक समागम संपन्न, निर्मल कुटिया के रूहानी माहौल में गूंजे साहित्य के स्वर

 

सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)। पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया में मानसरोवर साहित्य अकादमी द्वारा एक भव्य साहित्यिक समागम का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक एवं रूहानी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

अकादमी के संस्थापक मानसिंह सुथार ने शुभकामना संदेश भेजकर आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन अकादमी के महासचिव इकबाल सिंह सहोता के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर अकादमी की अध्यक्ष सिया भारती एवं निदेशक डॉ. वंदना ठाकुर भी मंचासीन रहीं। समागम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, कवियों एवं लेखकों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। वरिष्ठ रचनाकारों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार व्यक्त किए, वहीं नवोदित साहित्यकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विशेष अतिथि बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल रहे। प्रसिद्ध गायक भाई भोला यमला तथा पंजाबी अभिनेता घुल्लेशाह की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।समापन अवसर पर अकादमी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए साहित्य सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!