Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

28 जुलाई को होगा साहित्यिक परिचर्चा एवं ‘अनुकृति’ विशेषांक का लोकार्पण

 

सुनीता त्रिपाठी अजय की रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान एवं अनुकृति प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 28 जुलाई को एक विशेष साहित्यिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय वरिष्ठ लेखिका हिमाद्री समर्थ की रचनाधर्मिता तथा संस्थान की अध्यक्ष एवं संपादिका डॉ. जयश्री शर्मा के संपादन कार्य पर केंद्रित रहेगा।संस्थान की सचिव डॉ. सुषमा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आकाशवाणी जयपुर की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रेशमा खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। समारोह में हिमाद्री समर्थ के साहित्य और रचनात्मक योगदान पर आधारित ‘अनुकृति’ के विशेषांक का लोकार्पण किया जाएगा तथा उस पर विस्तृत परिचर्चा भी आयोजित होगी।कार्यक्रम के दौरान संस्थान की रचनाकार सदस्याओं द्वारा विशेष काव्य पाठ एवं कहानी वाचन की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जिससे साहित्य प्रेमियों को विविध साहित्यिक विधाओं का आनंद प्राप्त होगा। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा गुप्ता एवं डॉ. कंचना सक्सेना, सह सचिव रेनू ‘शब्द मुखर’ सहित अनेक साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीता त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से होगा, जबकि मंच संचालन डॉ. पुनीता करेंगी।आयोजकों ने साहित्यकारों, पाठकों एवं साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!