Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत कैलाश चंद्र शर्मा का भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न।

 

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया

जोधपुर। जिला एवं सैशन न्यायालय (महानगर) में रीडर के पद पर 30 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के उपरांत श्री कैलाश चंद्र शर्मा के सम्मान में भावभीना सेवानिवृत्ति एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रेम रत्न जी ओझा (एडीजे), प्रवीण (एडीजे), मेघना बघेल (आरजेएस), न्याय कर्मचारी अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, दिनेश जी दवे, श्यामलाल जी चौधरी, चेतन राठौड़ एवं मदनलाल सैन सहित न्यायिक सेवा से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने श्री शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह में परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पुष्पा रानी शर्मा, पुत्र सुरेंद्र शर्मा, पुत्रवधू सुमन शर्मा, दामाद मनोज जी एवं रवि जी, पुत्रियाँ रेखा, ममता, चांदनी, राजेश्वरी, सुनीता, विधा एवं प्रतिभा, तथा परिवार के सदस्य गोपाल, ललित, आनंद एवं राकेश सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब उनकी नन्ही पोती परि ने अपने दादाजी के सम्मान में प्रेम, गर्व और आत्मीयता से ओत-प्रोत भावपूर्ण शब्दों में अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। परि की हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी अतिथियों को भावुक कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने श्री कैलाश चंद्र शर्मा के समर्पण, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अनुकरणीय बताते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह समारोह उपस्थित सभी लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!