Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विनोद तावडे के नेतृत्व में बिहार के बाद यूपी में होगी रिकॉर्ड विजय : कृपाशंकर सिंह

 

जौनपुर। यूपी चुनाव के ठीक पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य विनोद तावडे को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने विनोद तावडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री तावड़े एक कुशल संगठक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी अगुवाई में एनडीए ने बिहार में 202 सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उन्होंने बिहार में तेजस्वी यादव की हवा निकाल दी और अब वह उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की हवा निकाल कर ही दम लेंगे। मराठा (क्षत्रिय) समाज से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले 6 महीने से वह लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से अखिलेश यादव के पीडीए समीकरण को तोड़ने में एनडीए कामयाब रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!