जिला अभिभाषक संस्था ने न्यायालय परिसर में नवीन डाकघर खोलने की मांग की सांसद अग्रवाल ने किया आश्वस्त

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, महासचिव पंकज दाधीच के नेतृत्व में रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सहसचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा ने सांसद दामोदर अग्रवाल को पत्र सौंपकर न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग की है|
अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि न्यायालय व अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिदिन करीब 1000 से ज्यादा डाक भेजी जाती है, न्यायालय परिसर के आसपास डाकघर नहीं है और जो कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर है जिसमें भी पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से लंबी लंबी लाइन लग जाती है जिसमें न्यायिक कर्मचारी और अधिवक्तागण के साथ आमजन भी परेशान होते हैं और कई बार प्रकरणों की समयावधि भी निकल जाती है जिससे पक्षकारों को अपूरणीय क्षति होती है| यदि न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस की शाखा खोली जाती है तो आमजन के साथ न्यायिक कर्मचारी और अधिवक्तागण के लिए सुविधाजनक रहेगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सकेगा और डाक विभाग को अतिरिक्त आय अर्जित होगी| जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष राठौड़ ने पोस्ट ऑफिस के लिए न्यायालय परिसर में स्थान उपलब्ध करवाने की बात भी रखी|
सांसद दामोदर अग्रवाल ने जिला अभिभाषक संस्था कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर पोस्ट ऑफिस के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी और जल्द ही न्यायालय परिसर में पोस्ट ऑफिस खोलने का प्रयास किया जाएगा| उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए भारतीय डाक-तार एवं दूर संचार मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया को भीलवाड़ा जिला न्यायालय परिसर में नवीन डाकघर खुलवाने के लिए तुरंत ई मेल भी कर दिया हैं ताकि भीलवाड़ा न्यायालय को एक नवीन डाकघर मिल सके और अधिवक्तागण,न्यायिक कर्मचारी और आमजन लाभान्वित हो सके|
उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा




