Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कैंसर पीड़ित बहनों के लिए अनीता चौधरी आईं आगे किए बाल दान, मानवता की मिसाल बना हेयर डोनेशन अभियान

 

जोधपुर। कैंसर पीड़ित बच्चियों एवं महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और मुस्कान लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘निरंतर हेयर डोनेशन अभियान’ के तहत एक और प्रेरणादायक पहल सामने आई। जोधपुर के शास्त्री नगर निवासी एवं मूलतः झुंझुनू की रहने वाली श्रीमती अनीता चौधरी ने लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के तत्वावधान में अपने बाल दान कर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान की संचालिका डॉ. अनीता परिहार माली (जिला अध्यक्ष, सैनी महासभा) ने बताया कि कैंसर के उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण मरीजों के बाल झड़ जाने से वे मानसिक तनाव, अवसाद और हीनभावना का सामना करते हैं। ऐसे में हेयर डोनेशन से तैयार विग उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित होती हैं।कार्यक्रम में लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़, सचिव सुरेंद्र माथुर एवं रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अनीता चौधरी के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

डॉ. अनीता परिहार एवं क्लब अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ ने नागरिकों से अपील की कि वे भी हेयर डोनेशन जैसे जनसेवा अभियानों में भाग लें, ताकि कैंसर पीड़ित बहनों और बच्चियों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटाई जा सके और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का संबल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!