Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्कूल गेम्स वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए।

 

रिपोर्ट संजय कुमार गिरि
समालखा, 29 जुलाई (संवाददाता): पावटी रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्कूल गेम्स अंडर-17 एवं अंडर-19 बॉयज़-गर्ल्स वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सभी 13 खिलाड़ियों का चयन आगामी हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र गाहल्याण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिताएं जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय के साथ-साथ समालखा क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!