Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विप्र प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदन 7 जुलाई तक

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन 1ए (शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ) द्वारा आगामी 12 जुलाई को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में आयोजित होने वाले “विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह” व मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों के संबंध में गुरुवार शाम को महर्षि गौतम भवन,सेक्टर-5 में बैठक हुई। सम्मान समारोह राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राधेश्याम सिखवाल, शिक्षाविद् आर.सी. व्यास तथा प्रदेश अध्यक्ष जोन 1-ए के नरेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व आयोजित किया जाएगा। बैठक में समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्राह्मण समाजों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जोन 1ए (शिक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक डॉ. एच.आर. दवे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षण अभियंता मधुसूदन पालीवाल, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति श्रम आयुक्त सतीश चंद्र जोशी, पुष्कर राज आमेटा रहे। बैठक का संचालन लोकेश पालीवाल ने किया। डॉ दवे ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार करने का निर्णय लिया गया । इसके लिए आवेदन पत्र विभिन्न समाज प्रमुखों को वितरित किए गए। सचिव गणेश नागदा ने कहा कि सभी विप्र समाजों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग से ही यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जा सकेगा।

उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से अधिकाधिक योग्य विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में मेनारिया, पालीवाल, बड़ा नागदा, आमेटा, गुर्जर गौड़, भार्गव, भट्ट मेवाड़ा, सनाढ्य, पारीक, सारस्वत एवं अन्य विप्र समाज के अध्यक्ष, सचिव व उनके प्रतिनिधियों ने विप्र प्रतिभाओं को सम्मानित करने एवं मार्गदर्शन देने के इस आयोजन को पूर्ण रूप से समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथि स्वागत, पंजीयन, मंच व्यवस्था, सम्मान प्रक्रिया, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित समितियों को समयबद्ध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में दिनेश शुक्ला, दीपिका मेनारिया, डॉ सतीश श्रीमाली, डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ भगवती शंकर व्यास,डॉ नारायण लाल जोशी, राजेश पालीवाल, ओम शर्मा, सुरेश व्यास, गोपाल मेहता, सुशील वशिष्ठ, विजय सारस्वत, प्रभास शांडिल्य, रंजन राज, अशोक पारीक, नरेंद्र आमेटा, भावेश भार्गव, रवि आमेटा अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!