Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत घाचियौ की गुफा महादेव मन्दिर में किया गया वृक्षारोपण

 

जोधपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से एवं प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत घाचियौ की गुफा महादेव मन्दिर सरस्वती नगर जोधपुर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। संगठन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़ हिन्दू महिला सभा जिलाध्यक्ष संतोष भाटी जोधपुर शहर जिला महामंत्री रमेश परिहर बाड़मेर कार्यकारी जिलाध्यक्ष पूनमाराम जी, कविता परिहर नीलम बोराणा, पुष्पा भाटी
जोधपुर जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं प्राथमिक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!