Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

डॉ. अनामिका दूबे ‘निधि’ को अंतरराष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान से किया गया सम्मानित

 

मुंबई। साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एवं अपनी रचनात्मक लेखनी से साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाने वाली डॉ. अनामिका दूबे ‘निधि’ को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
साहित्य के प्रति उनके समर्पण, सृजनात्मक योगदान एवं निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय तेजस्वी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र,स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया गया।
डॉ. अनामिका दूबे ‘निधि’ शिक्षिका, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच (RSNM) की संस्थापिका हैं। वे कविता, साहित्यिक आयोजनों तथा नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके साहित्यिक योगदान और सामाजिक-सांस्कृतिक सरोकारों को देखते हुए यह सम्मान उनके लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ.y अनामिका दूबे ‘निधि’ ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान रचनाकार के लिए केवल गौरव नहीं, बल्कि साहित्य और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा भी है। उन्होंने भविष्य में भी साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
उनके सम्मानित होने पर साहित्यकारों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!