Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान,बोरीवली में 200 सरयूपारीण ब्राह्मणों ने किया श्रावणी उपाक्रम

 

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद के तत्वाधान में 28अगस्त को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरीवली मे नदी के तट पर 200 सरयूपारीण ब्राह्मणों ने धर्माचार्य मुरलीधर मिश्र, वेदनिधि शास्त्री,डा वाणी प्रमुख विलाश शुक्ला,पं नरेंद्र मिश्रा एवं ध्रुवकुमार पांडेय के मार्गदर्शन मे श्रावणी उपाकर्म महापर्व मे सोल्लास सहभाग किया।

कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। प्रमुख सरयूसेवक डा आर के चौबे एवं डा राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुभाष उपाध्याय, इंदुप्रकाश तिवारी, कृपाशंकर पांडे, संतोष दुबे, अवधेंद्र शुक्ला,के के तिवारी,रविकांत शुक्ला, सुरेश मिश्रा, हेमंत पांडेय,अशोक तिवारी. विद्याशंकर चतुर्वेदी.चंद्रशेखर शुक्ल,नागेंद्र मिश्रा.मुकेश मिश्रा विजय श्याम शुक्ला विजयनाथ तिवारी, रवि मिश्रा.संजय शर्मा, पत्रकार नित्यानंद तिवारी आदि का समावेश रहा। मुंबई महानगरपालिका के प्रभाग अध्यक्ष प्रकाश दरेकर ने उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढाई और भविष्य मे और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।परिषद ने प्रकाश दरेकर, प्रवीण दरेकर, विधायक प्रकाश दादा सुर्वे एवं राज सुर्वे का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!