हवामहल में विकास की नई सौगात: ₹2.37 करोड़ की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का हुआ लोकार्पण

जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, जयसिंहपुरा खोर स्थित नन्दवाटिका, गोबरियों की ढाणी एवं द्वारिकापुरी में लगभग ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज द्वारा किया गया।
स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर एवं सुगम सुविधा मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा महसूस की जा रही सड़क संबंधी आवश्यकताओं के समाधान के साथ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित हॉस्पिटल और खेल मैदान की माँग को उन्होंने पूरा किया है। वार्ड 13 में लगभग चार सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने अभिभूत होकर कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जान्वित करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत, सीवरेज सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगीड़ जी, निवर्तमान पार्षद सुरेश जी सैनी, नंदकिशोर जी सैनी, मंडल महामंत्री प्रकाश जी सैनी, मनोज वशिष्ठ जी, पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जी तंवर, वार्ड संयोजक ललित जी सैनी, सोमदत्त जी पांचाल, रवि जी पांचाल, लक्ष्मीनारायण जी सैनी, सुरेश पारीक जी, हंसराज जी सैनी, रजनी पांडे जी, पारस वर्मा जी, रुचि सोनी जी, सोहनलाल जी सैनी, शिवराम सिंह जी गुर्जर, भरत जी, मातादीन जी अग्रवाल, राजेश सैनी जी, मुकेश सैनी जी, बंकिम मंडल जी, रतन विश्वास जी, अमित कुमावत जी, अजय शर्मा जी, मोनू शर्मा जी, सविता मंडल जी, पूजा जी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज का आभार जताया।




