Uncategorized
लालगढ़ जाटान में आशादीप ने लगाए 2000 पौधे, सेना ने संभाली देखभाल की जिम्मेदारी

गजसिंहपुर/लालगढ़ जाटान। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रविवार सुबह 10 बजे लालगढ़ जाटान स्थित 16 जाट रेजिमेंट यूनिट में आशादीप संस्था द्वारा 2000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। अभियान में जामुन, अमरूद जैसे फलदार पौधों के साथ सुखचैन, गुलमोहर तथा विभिन्न औषधीय एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के बाद 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारियों और जवानों ने सभी पौधों की नियमित सिंचाई एवं देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में आशादीप के सदस्यों, सेना के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर नानूराम, भगवती प्रसाद सारस्वत, रमेश मित्तल, डॉ. धर्मेश शर्मा, प्रमोद असोपा, पंकज गुप्ता, वेद मित्तल, आशीष जैन, देवेंद्र मित्तल तथा आशादीप के सुपरवाइजर घनश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।




