Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया व्यसनमुक्ति शपथ अभियान का शुभारंभ

 

मुंबई। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशभर में आयोजित ‘१० करोड़ व्यसनमुक्ति प्रतिज्ञा अभियान’ के मुंबई अभियान का शुभारंभ आज वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (भायखला प्राणी उद्यान) में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों संपन्न हुआ। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की २५वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अभियान का शुभारंभ करते हुए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘नशामुक्त भारत’ के आह्वान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकार, पुलिस या प्रशासन नहीं कर सकता। समाज के प्रत्येक नागरिक तथा ब्रह्माकुमारीज़ जैसी आध्यात्मिक संस्थाओं की सहभागिता से ही १० करोड़ नागरिकों तक व्यसनमुक्ति की शपथ पहुँचाई जा सकती है।उन्होंने आगे कहा, “आज राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा जा रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलकर भी देश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रकार नकली मुद्रा, सामाजिक वैमनस्य और अराजकता राष्ट्र के लिए खतरा है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्य में व्यसनमुक्ति को जनआंदोलन बनाने के आह्वान का उल्लेख करते हुए श्री लोढ़ा ने कहा कि व्यसनमुक्ति का संदेश प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और मोहल्ले तक पहुँचना चाहिए। शासन द्वारा गठित व्यसनमुक्ति समितियों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ब्रह्माकुमारीज़ को विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सतत जनजागरण करना चाहिए। देशभर में ६ से २० अगस्त २०२६ तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से १० करोड़ नागरिकों को व्यसनमुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। राजयोग ध्यान, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में जनजागरण, सामाजिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!