Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

न्यायालय मे जल्द सुलभ होगा सुलभ शौचालय अध्यक्ष राठौड़

 

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया है कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए सुलभ शौचालय सुलभ हो पाएगा| अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि न्यायालय परिसर में जल्द सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें लिए नक्शा तैयार हो चुका है| अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी व आमजन न्यायालय में सुलभ शौचालय नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब वर्तमान कार्यकारिणी के प्रयासों से न्यायालय में अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी व आमजन के लिए सुलभ शौचालय का जल्द निर्माण करवाया जाएगा जिसके लिए नक्शा बन कर, स्वीकृत हो चुका है शौचालय में एक तरफ लेडीज टॉयलेट और दूसरी तरफ जेंट्स टॉयलेट का निर्माण होगा| शौचालय की साइज 11 मीटर×5.20 मीटर है| उक्त शौचालय न्यायालय परिसर स्थित पार्किंग में बनाया जाना है जिससे आमजन को राहत मिलेगी|
विदित रहे कि उक्त शौचालय निर्माण की घोषणा निवर्तमान नगर निगम महापौर राकेश पाठक द्वारा की गई थी| वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेन्द्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा के प्रयासों द्वारा शौचालय के लिए नक्शा तैयार हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाकर शौचालय का निर्माण हो जाएगा|
वर्तमान कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों के लिए सदैव तैयार और तत्पर रही है और वर्तमान कार्यकारिणी का ध्येय अधिवक्ता हित सर्वोपरि है|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!