Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मोबाइल रिटेलर्स को जोड़ रहा ‘मोबाइल की दुकान’ और Box FM का खास पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म

सुनितात्रिपाठी’अजय। इंडिया जागरण टुडे संवाद

जयपुर । मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराने की दिशा में ‘मोबाइल की दुकान’ और Box FM की साझेदारी एक शानदार पहल के रूप में सामने आई है। इस पहल के तहत देशभर के मोबाइल रिटेलर्स, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से जुड़े कारोबारी लगातार इस प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं और टेक्नोलॉजी, मोबाइल इंडस्ट्री तथा ग्राहकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय आर जे रविन्द्र के साथ साझा कर रहे हैं।

इस खास पहल के अंतर्गत Box FM के साथ आयोजित पॉडकास्ट सेशंस में रिटेलर्स से बातचीत के जरिए बाजार की बदलती जरूरतों, नई टेक्नोलॉजी, नए मोबाइल फोन, युवा पीढ़ी यानी Gen Z की पसंद, ग्राहकों की बदलती मांग और मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े विभिन्न सवालों पर चर्चा की जा रही है। इन पॉडकास्ट में आने वाले सवालों और रिटेलर्स के अनुभवों के माध्यम से ग्राहकों की कई महत्वपूर्ण क्वेरीज़ को भी समझने और उनका समाधान देने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक इस खास पॉडकास्ट सीरीज में अनंत इलेक्ट्रॉनिक्स के भारत आहूजा जी, साई टेलीकॉम के लक्की भैया, बालाजी कम्युनिकेशंस के सुनील मोदी जी और एस्टल सिस्टम्स के हरनाम जी जैसे प्रमुख रिटेलर्स अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। इन सभी ने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के अपने अनुभव, ग्राहकों की पसंद और बाजार में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

पॉडकास्ट के दौरान यह भी चर्चा का विषय रहता है कि आज के दौर में ग्राहक मोबाइल खरीदते समय किन बातों को प्राथमिकता देते हैं, युवाओं की पसंद किस तरह बदल रही है, कौन-सी नई तकनीक बाजार में दस्तक दे रही है और रिटेलर्स ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से कैसे पूरा कर सकते हैं। इस तरह यह पहल सिर्फ बातचीत तक सीमित न रहकर रिटेलर्स और ग्राहकों के बीच बेहतर संवाद का माध्यम भी बन रही है।

इस पूरी पहल के लिए ‘मोबाइल की दुकान’ के मनुज व्यास जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने हमेशा नए और उपयोगी इनिशिएटिव के माध्यम से मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स को एक मंच देने और उनकी आवाज़ को सामने लाने का प्रयास किया है। Box FM के साथ यह पॉडकास्ट पहल भी उसी सोच का एक शानदार उदाहरण है, जहां अलग-अलग शहरों और बाजारों से जुड़े रिटेलर्स अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और पूरी इंडस्ट्री को एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिल रहा है। आप भी आज ही विजिट करें mobilekidukaan.in

मोबाइल की दुकान और Box FM की यह साझेदारी आने वाले समय में मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल इंडस्ट्री से जुड़े और भी रिटेलर्स को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!