न्यायालय परिसर के विकास कार्य के लिए विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में विकास कार्य हेतु प्रतिनिधिमंडल संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया व दुर्गेश शर्मा व मनोनीत सदस्य पीरू सिंह गौड़ विधायक अशोक कोठारी से मिले| अध्यक्ष राठौड़ ने विधायक से न्यायालय परिसर में रंग रोगन, इंटरलॉक टाइल एमएसीटी कोर्ट और रेवेन्यू कोर्ट में भी टाइल्स और रंगरोगन व CJM कोर्ट से ACD कोर्ट की कनेक्टिंग के लिए ब्रिज निर्माण हेतु मांग की जिस पर विधायक कोठारी ने विधायक कोष से राशि स्वीकृत करने हेतु आदेशित किया ताकि निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र चालू किया जा सके| इस निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार कर विधायक को सौंपा जाएगा ताकि न्यायालय परिसर में कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके|
अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए न्यायालय का रंग रोगन किया जाएगा व न्यायालय में इंटरलॉक टाइल लगाई जाएगी| कार्यकारिणी सदैव अधिवक्ताओं के लिए तत्पर रही है|
उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा




