Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के साथ आयुक्त ने गुप्त दौरा कर दिया आवश्यक निर्देश

 

भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने परिवहन सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा की उपस्थिति में परिवहन विभाग का गुप्त दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरे के दौरान बस मेंटेनेंस, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, रंगरोगन तथा परिवहन विभाग परिसर की स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बसों का नियमित रखरखाव कर यात्रियों को सुरक्षित एवं उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना, पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण में वृद्धि करना, कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना तथा परिवहन विभाग परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस गुप्त दौरे में परिवहन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए परिवहन विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार लाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!