Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

बारिश भी नहीं रोक सकी नवदुर्गा योग दल के कदम, राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में दिखाया उत्साह

 

रमन पारीक की रिपोर्ट

जयपुर, 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में नवदुर्गा योग दल ने विपरीत मौसम के बावजूद अपने उत्साह, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। मूसलाधार बारिश के बीच भी दल के सदस्य सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचकर योगाभ्यास में शामिल हुए। नवदुर्गा पार्क में पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण देने वाले योग शिक्षक रवि मूंदड़ा के नेतृत्व में दल के साधकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 21 जून की मध्यरात्रि से शुरू हुई लगातार बारिश और ठंडे मौसम के बावजूद साधकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर सभी सदस्य समय पर स्टेडियम पहुंचे और योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

  1. दल की विशेषता यह रही कि इसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। सभी ने भीगते हुए भी पूरे अनुशासन, एकाग्रता और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग शिक्षक रवि मूंदड़ा ने कहा कि, योग हमें हर परिस्थिति में समभाव बनाए रखना सिखाता है। आज बारिश के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों का समान उत्साह के साथ योग करना हमारे दल की वर्षों की साधना और अनुशासन का परिणाम है। कार्यक्रम में उपस्थित योग प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवदुर्गा योग दल के समर्पण, अनुशासन और योग के प्रति निष्ठा की सराहना की। प्रतिकूल मौसम में भी योग के प्रति ऐसा समर्पण अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। इस संबंध में जानकारी पत्रकार रमन पारीक द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!