रिद्धि-सिद्धि-2 में किरण वर्मा ने पकड़ा घायल सांप , पहुँचाया हॉस्पिटल

श्री गंगानगर। रिद्धि-सिद्धि-2 एसजीएनआर में रविवार सुबह करीब 11 बजे लाल चौक के पास डिवाइडर के पेड़ पर झाड़ियों में छिपे एक सांप को किरण वर्मा ने अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ा। सांप घायल अवस्था में था।
सांप को पकड़ने के बाद किरण वर्मा ने उसे कनचन बाला के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसके चलते सांप की मौत हो गई। बाद में किरण वर्मा ने विधिवत सांप को मिट्टी देकर अंतिम संस्कार किया।
किरण वर्मा को खतरों से खेलने का जुनून है।

वे सांप या अन्य जहरीले जीव-जंतुओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए लोगों की मदद करती हैं और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लेतीं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के घर या आसपास सांप अथवा कोई जहरीला जीव दिखाई दे तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।
9466818934 किरण वर्मा श्री गंगानगर




