श्रीमाधोपुर में हुआ हिन्दी फिल्म ‘गौ रक्षक विकास भाई’ का पोस्टर विमोचन

श्रीमाधोपुर। हरि सेठ फिल्म्स एवं श्री लक्ष्मी टेंट एंड इवेंट्स के बैनर तले निर्मित होने जा रही हिन्दी फीचर फिल्म ‘गौ रक्षक विकास भाई’ का पोस्टर विमोचन गौ सेवक कृष्ण आसीवल के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीमाधोपुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।

फिल्म के निर्माता विकास हिन्दू मुरलीपुरा ने बताया कि पोस्टर विमोचन समारोह में कृष्ण आसीवल एवं उनकी गौ सेवक टीम, अनुज साबू, आनंद जी सावड (अखिल भारतीय हिन्द महासभा के युवा राष्ट्रीय प्रभारी), कोटपूतली से राजू गुर्जर एवं उनकी टीम, हेमंत अग्रवाल सहित अनेक गौ सेवक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
निर्माता विकास हिन्दू मुरलीपुरा ने बताया कि यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक एवं निर्देशक बन्टी कुमार मित्तल के निर्देशन में बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग जयपुर, श्रीमाधोपुर, सीकर तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। फिल्म में अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए एवं प्रतिभाशाली फ्रेशर्स कलाकारों को भी अभिनय का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं गौ सेवकों ने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।




