Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन

 

मीरा रोड। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ, मीरा रोड (पूर्व) में आज विधिक सहायता केंद्र (Legal Aid Clinic) का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिवक्ताओं तथा गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) एवं सिविल जज (कनिष्ठ स्तर), मीरा-भायंदर न्यायालय) थीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर लीगल एड क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम ने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा विधि के विद्यार्थियों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विधिक जागरूकता अभियान, कानूनी परामर्श शिविर तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सचिव राहुल तिवारी, संयुक्त सचिव श्रीमती कृष्णा तिवारी तथा सीओओ. उत्सव तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने विधिक सहायता केंद्र की स्थापना को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताते हुए विद्यार्थियों को सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लीगल एड क्लिनिक का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को व्यवहारिक कानूनी शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र न्याय तक सभी की समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
समारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने विधिक सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस संदेश के साथ हुआ कि न्याय तक समान पहुँच ही एक सशक्त एवं न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला है। श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा स्थापित यह लीगल एड क्लिनिक भविष्य में निःशुल्क कानूनी परामर्श, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, जनहित शिविर, लोक अदालतों के प्रति जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए कानूनी सहायता गतिविधियों का संचालन करेगा, जिससे समाज में न्याय एवं विधिक सशक्तिकरण की भावना को और अधिक बल मिलेगा।विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेश काबरा, जो श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ में अंशकालिक प्राध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि लीगल एड क्लिनिक केवल एक संस्थागत पहल नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने विधिक ज्ञान का उपयोग समाज सेवा, विधिक जागरूकता तथा निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से करें, जिससे न्याय सभी के लिए सुलभ हो सके। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के प्रोफेसर्स वैभव, विष्णु, पूजा, मनीषा, अमिता, कीर्ति, राहुल राय तथा एडमिन मुख्य प्रवीण पांडेय उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!