Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

स्वंय सिद्धि राखी तीज मेला-2026 में दिखी महिला उद्यमिता की झलक

साबिर कुरैशी । इंडिया जागरण टुडे

जयपुर। होटल फोर्ट, मालवीय नगर, जयपुर में लघु उद्योग भारती की जयपुर केंद्रीय इकाई की ओर से “स्वंय सिद्धि राखी तीज मेला-2026” का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित इस विशेष प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट एवं हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। लघु उद्योग भारती की अध्यक्ष अलका गॉड ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराना तथा उनके हुनर और उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाना है। मालवीय नगर इकाई द्वारा 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

Oplus_131072

प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रसिद्ध शिल्पकारों, महिला उद्यमियों एवं लघु उद्योगों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए। आकर्षक हस्तशिल्प, राखी, तीज से संबंधित सामग्री तथा अन्य स्वदेशी उत्पादों को देखने और खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। मेले में महिला शक्ति, स्वदेशी उत्पाद और उद्यमिता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!