Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सेशन कोर्ट के पास अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर का शुभारंभ

 

जिला न्यायाधीश अभय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया उद्घाटन

भीलवाड़ा। सेशन कोर्ट एवं अधिवक्ता चैंबर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग में भारतीय डाक विभाग के अधिकृत डाक बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया गया। काउंटर का उद्घाटन जिला न्यायाधीश श्री अभय जी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा एवं जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट श्री उम्मेदसिंह जी राठौड़ के कर-कमलों से हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों ने अधिवक्ताओं एवं न्यायालय से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर के निकट डाक बुकिंग की सुविधा मिलने से अधिवक्ताओं का समय बचेगा और उन्हें महत्वपूर्ण न्यायालयीन दस्तावेज एवं पत्राचार भेजने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर भांभी, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी , सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, हेमेंद्र शर्मा, पंकज पंचोली, राजेंद्र कचोलिया, अजय नौलखा, राघवेंद्र व्यास, गोपाल सोनी, ओम तेली, पीरु सिंह गौड़, वंदना आमेटा, आनंद शर्मा सहित कई अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

भारतीय डाक के अधिकृत सिस्टम से होगी बुकिंग

यह काउंटर भारतीय डाक विभाग, भीलवाड़ा हेड पोस्ट ऑफिस के अधिकृत फ्रेंचाइजी पार्टनर मॉडल के तहत संचालित होगा। यहां होने वाली डाक बुकिंग भारतीय डाक विभाग के अधिकृत पोर्टल एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही की जाएगी तथा प्रत्येक बुकिंग की अधिकृत रसीद प्रदान की जाएगी।

काउंटर पर Speed Post, Registered Post, Parcel Services सहित भारतीय डाक विभाग के अधिकृत सिस्टम में उपलब्ध अनुमत डाक बुकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बुक की गई डाक को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भीलवाड़ा हेड पोस्ट ऑफिस भेजा जाएगा। इसके बाद डाक की आगे की डिस्पैच, डिलीवरी, ट्रैकिंग एवं जहां लागू हो वहां Proof of Delivery (POD) की व्यवस्था भारतीय डाक विभाग के माध्यम से की जाएगी।

*3:30 बजे तक बुकिंग पर उसी दिन डिस्पैच*

काउंटर पर दोपहर 3:30 बजे तक प्राप्त होने वाली डाक को उसी दिन हेड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आगे प्रेषित करने की व्यवस्था रहेगी। वहीं, 3:30 बजे के बाद प्राप्त होने वाली डाक अगले कार्य दिवस में हेड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आगे भेजी जाएगी।

यह सुविधा विशेष रूप से अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें न्यायालयीन मामलों में नोटिस, जवाब, दस्तावेज, कानूनी पत्राचार एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात निर्धारित समय-सीमा में भेजने होते हैं।

अधिवक्ताओं की मांग और प्रयासों का परिणाम

गौरतलब है कि अधिवक्ताओं को डाक बुकिंग के लिए होने वाली असुविधा को लेकर पिछले दिनों जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय एवं डाक विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर के निकट वैकल्पिक डाक बुकिंग व्यवस्था की मांग का सकारात्मक परिणाम अब इस अधिकृत काउंटर के रूप में सामने आया है।

इस व्यवस्था को शुरू करवाने में एडवोकेट अजय नौलखा एवं नौलखा परिवार द्वारा भी सक्रिय प्रयास एवं सहयोग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं ने नौलखा परिवार द्वारा अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की।

एडवोकेट अजय नौलखा ने बताया कि न्यायालय परिसर के पास अधिकृत डाक बुकिंग सुविधा उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं को अपने न्यायालयीन कार्य के बीच डाक बुक कराने के लिए समय निकालकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों, अन्य पेशेवरों, व्यवसायियों एवं आमजन के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

यहां मिलेगी सुविधा

फिनार्क लीगल, एडवोकेट्स चैंबर बिल्डिंग, गली नंबर 4 वाली गली, गेट नंबर 2 के पास, सेशन कोर्ट रोड, भीलवाड़ा।

*बुकिंग कट-ऑफ:*
दोपहर 3:30 बजे तक — उसी दिन डिस्पैच
3:30 बजे बाद — अगले कार्य दिवस में डिस्पैच

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्यजनों ने इस पहल को अधिवक्ताओं की सुविधा की दिशा में उपयोगी और सकारात्मक कदम बताते हुए नौलखा परिवार एवं संबंधित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!