वार्ड 87 की जनता की पसंद बन रही अनुराधा शर्मा, पार्षद बनाने की उठी मांग
जयपुर। वार्ड नंबर 87 में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अनुराधा शर्मा को आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज होती नजर आ रही है। करीब 15 वर्षों से समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों से जुड़ी अनुराधा शर्मा की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र के कई लोग उन्हें वार्ड का प्रतिनिधित्व करते देखना चाहते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, अनुराधा शर्मा लंबे समय से महिलाओं, बच्चों, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भी भागीदारी निभाई है। वार्ड के लोगों का कहना है कि अनुराधा शर्मा ने लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए हैं और लोगों की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करती रही हैं। इसी सामाजिक सक्रियता के चलते स्थानीय स्तर पर उन्हें पार्षद पद के लिए उपयुक्त चेहरा माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी अनुराधा शर्मा को वार्ड 87 से पार्षद पद का अवसर देती है, तो उन्हें जनता के बीच अच्छा समर्थन मिल सकता है। स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि क्षेत्र को ऐसा जनप्रतिनिधि मिले जो आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाए और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करे। अनुराधा शर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनसेवा को और व्यापक बनाना है। वार्ड की जनता का विश्वास और पार्टी का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र के विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगी। 15 वर्षों की समाजसेवा और जनसंपर्क को आधार बनाकर अनुराधा शर्मा अब वार्ड 87 में पार्षद पद की दावेदारी के लिए सक्रिय दिखाई दे रही हैं।




