अनुराधा शर्मा की 15 वर्षों की समाजसेवा बनी पहचान, वार्ड 87 में जनहित के कार्यों में सक्रिय

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 87 की सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा शर्मा पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों के साथ जुड़कर उन्होंने सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य किया है। वार्ड नंबर 87 में सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में अनुराधा शर्मा की सक्रिय भूमिका रही है। वे विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और बच्चों के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही हैं।
उन्होंने सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रही हैं।

वार्ड के लोगों ने बताया कि अनुराधा शर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके अनुसार, महिलाओं, बच्चों और समाज के जरूरतमंद वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर अनुराधा शर्मा लगातार सक्रिय रहती हैं और जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाती हैं। अनुराधा शर्मा का उद्देश्य वार्ड नंबर 87 के नागरिकों की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए प्रयास करना और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। 15 वर्षों का सामाजिक अनुभव, सेवा के प्रति समर्पण और जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता उनकी पहचान बनी हुई है।



