Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विकास की नई सौगात, वार्ड नं. 14 में 67.21 लाख की लागत से बनेगी CC रोड , लोगों ने जताया आभार

 

जयपुर। वार्ड नंबर 14 के परमानंद नगर एवं श्रीरामपुरी कॉलोनी क्षेत्रवासियों के लिए विकास की नई सौगात मिली है। लंबे समय से चली आ रही CC रोड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए 67.21 लाख रुपये की लागत से CC रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस विकास कार्य के स्वीकृत होने एवं शिलान्यास होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान करने एवं शिलान्यास करने के लिए उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक दिया कुमारी का समस्त वार्ड एवं कॉलोनीवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं, सड़क निर्माण की मांग को लेकर निरंतर प्रयास एवं पहल करने वाली निवर्तमान पार्षद दुर्गेश नंदनी का भी क्षेत्रवासियों ने हार्दिक आभार जताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह कार्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जनसमस्या के समाधान और वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!