Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कायाकल्प अवॉर्ड 2025-26 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड बना झुंझुनूं जिले का गौरव

 

रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत)

झुंझनु।राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के कायाकल्प अवॉर्ड जारी किए गए हैं। इसमें झुंझुनूं जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड ने प्रदेश में सर्वाधिक 99.44 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड को ₹2 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के सभी ग्रामीणजनों, सीएमएचओ डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. भंवरलाल सरवा, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव एवं बीडीके हॉस्पिटल के डॉ. नावेद के साथ-साथ जिला क्वालिटी सेल के श्री सुभाष जी एवं उनकी पूरी टीम का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी के सहयोग एवं टीम के सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड ने यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि झुंझुनूं जिले एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड के लिए हर्ष और सम्मान का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!