Uncategorized

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन , पौधरोपण से रक्तदान तक हुए सेवा के कार्यक्रम

रचना विशेष विद्यालय में कंप्यूटर-प्रिंटर, वृद्धाश्रम में फल-भोजन व ई-रिक्शा की बैटरी और सिटी स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए दी गईं पांच व्हीलचेयर

 

जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनके समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण से लेकर जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और मरीजों की मदद तक कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान समर्थकों ने जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई और रक्तदान भी किया। कार्यक्रमों की शुरुआत टीडीएमसी स्कूल बनरहिया बाग, धर्मापुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। समर्थकों ने पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए। इसके बाद समर्थक रचना विशेष विद्यालय, महंगूपुर, शीतला चौकियां धाम पहुंचे। यहां विद्यालय के बच्चों के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए गए। बच्चों के साथ केक काटकर भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। इसके बाद समर्थक वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर पहुंचे। यहां वृद्धजनों को भोजन और फल वितरित किए गए। वृद्धाश्रम के लोगों की आवागमन संबंधी आवश्यकता को देखते हुए उनके ई-रिक्शा के लिए बेहतर गुणवत्ता की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई। सेवा कार्यक्रमों की अगली कड़ी में समर्थक सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर के लिए पांच व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

हर साल जरूरतमंदों के बीच मनाते हैं जन्मदिन 

गौरतलब है कि ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन पूरे देशभर में मनाया जाता है, और इसे जरुरतमंदों कों समर्पित करते है, इस अवसर पर उनकी जरूरत के मुताबिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सेवा कार्य किए जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञान प्रकाश सिंह का मानना है कि जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाने से मन को सुकून और आनंद की अनुभूति होती है। उनका कहना है कि जब ईश्वर ने उन्हें दूसरों की मदद करने योग्य बनाया है तो गरीबों और जरूरतमंदों का सहयोग करना उनका भी कर्तव्य है।
समर्थकों द्वारा आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में भी इसी सोच की झलक दिखाई दी, जहां अलग-अलग जरूरतों के अनुसार लोगों की मदद की गई। इस अवसर पर टीडीएमसी स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, दिलीप सिंह, ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक सोनकर, रमेश सिंह ‘रामा’ बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, रिशू सिंह, शिवा सिंह, हर्ष सिंह, अजय शुक्ल, मोहम्मद अब्बास, शुभम गुप्ता, अर्जुन राय, प्रेम मिश्र, युवराज शुक्ल, रितिक रघुवंशी, शक्ति शुक्ला, सचिन सिंह, ओम सिंह, समर्थ सिंह, श्रेयस सिंह, अमर सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी “शिवा” ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!