Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निर्जला एकादशी पर मानवता की मिसाल, सेवा शिविर में आइसक्रीम वितरण के साथ उठी सामाजिक मुद्दों की आवाज

 

जयपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन एवं नव जन मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप डेयरी, निवारू रोड (विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र) पर राहगीरों के लिए आइसक्रीम एवं शरबत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम की संयोजक मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार) ने बताया कि निर्जला एकादशी सेवा, दान और मानवता का पर्व है। इसी भावना से राहगीरों को ठंडी आइसक्रीम और शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

उन्होंने इस अवसर पर सरकारी लापरवाही के कारण अस्पतालों में हुई प्रसूताओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। साथ ही जयपुर में वीआईपी कल्चर के कारण घायल हुई युवती रेशु गुप्ता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी पुनः उठाई। इस सेवा कार्यक्रम में नमिता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, अर्चना शर्मा, पूर्वी सैवाल, अनीता श्रीवास, प्रिया शर्मा, धीरज शर्मा, कृष्ण अवतार अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेवा, परोपकार और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!