Uncategorized

ज्ञानप्रकाश सिंह ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर दिखाई हनुमान अंश

 

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार को जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से नगरपालिका जौनपुर के सफाई कर्मचारी बंधुओं के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग आयोजित की गई।


कार्यक्रम के दौरान शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगरपालिका के सफाई कर्मचारी बंधुओं का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पुस्तक के वितरण एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सफाई कर्मचारी बंधुओं ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी जी के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति एवं सेवा के प्रेरणादायी संदेशों को जाना। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा और सम्मान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि जो कर्मचारी प्रतिदिन अपने श्रम और समर्पण से शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं, उनके सम्मान और उत्साहवर्धन की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान को सम्मान देना ही सामाजिक सहभागिता और सेवा की वास्तविक भावना है।ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में फिल्म स्क्रीनिंग के साथ सफाई कर्मचारी बंधुओं के सम्मान का यह प्रयास सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!