Uncategorized
श्रीगंगानगरगजसिंहपुर में पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण हुआ मतदान

स्वतंत्र पत्रकार
घनश्याम शर्मा,
गजसिंहपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान गजसिंहपुर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी (SHO) शालू जी, SHO श्रीगंगानगर करणपुर के डीएसपी पुष्पिंदर जी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी।
मतदान केंद्रों पर पुलिस जवानों की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी व्यवस्था के चलते मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए गजसिंहपुर पुलिस टीम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।




