Uncategorized

योगिता कपूर तथा मनीष कपूर ने हासिल किया डब्ल्यूएचओ की ‘बेसिक इमरजेंसी केयर’ का अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन

 

अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में 92 प्रतिशत अंकअंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त कर भारत में 24वीं तथा एशिया में 82वीं रैंक प्राप्त कर गौरवशाली उपलब्धि अर्जित की

श्रीगंगानगर, 19 नवम्बर 2026: वर्तमान समय में जिम, फिटनेस क्लब तथा एक्टिविटी सेंटरों में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, अचानक बेहोशी व शारीरिक चोट जैसी आपातकालीन घटनाओं में हो रही चिंताजनक वृद्धि के बीच हेल्थ क्लब श्रीगंगानगर के संचालक एवं फिटनेस कोच योगिता कपूर व मनीष कपूर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की डब्ल्यूएचओ अकादमी से ‘बेसिक इमरजेंसी केयर’ का अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। दो दिवसीय गहन पाठ्यक्रम के दौरान 5 मॉड्यूल, 100 से अधिक प्रश्नावली तथा केस स्टडीज के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें योगिता कपूर व मनीष कपूर ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ दुनियाभर में 368वीं, एशिया में 82वीं तथा भारत में 24वीं रैंक हासिल की है, जो कि गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
योगिता कपूर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र के अनुसार, इस विशेष प्रशिक्षण में एबीसीडीई अप्रोच के जरिए मरीज की त्वरित जांच व प्राथमिक प्रबंधन, सांस लेने में तकलीफ, सदमा, मानसिक स्थिति में अचानक बदलाव एवं ट्रॉमा जैसे आपातकालीन लक्षणों की तुरंत पहचान करने तथा उन्हें संभालने की दक्षताएं सिखाई गईं। इसके साथ ही, सैंपल हिस्ट्री व रिस्क असेसमेंट के माध्यम से उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर अस्पताल पहुंचने से पहले ‘गोल्डन आवर’ में सही और सटीक कदम उठाने का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया गया है।
इस विशिष्ट उपलब्धि पर योगिता कपूर तथा मनीष कपूर के परिजनों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि इस प्रकार का उच्च स्तरीय चिकित्सीय तथा आपातकालीन ज्ञान फिटनेस सेंटरों में आने वाले सदस्यों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेगा। आज के दौर में केवल कसरत करवाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक फिटनेस ट्रेनर, योगा इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स कोच तथा सेंटर संचालक के लिए इस तरह के बेसिक इमरजेंसी केयर कोर्स का होना समय की सबसे बड़ी और अनिवार्य जरूरत बन चुका है, ताकि किसी भी अनहोनी या संकट की स्थिति में प्रशिक्षित कोच की त्वरित सूझबूझ से समय रहते किसी की बहुमूल्य जान बचाई जा सके। हेल्थ क्लब श्रीगंगानगर की यह दूरदर्शी पहल फिटनेस जगत में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!