Uncategorized

2028 के चुनावी रण में उतरेगी हिन्दू महासभा, राजस्थान की 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा

 

प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया और जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज की घोषणा

हिन्दू महासभा जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को देगी लोकतांत्रिक जवाब – हिन्दुत्ववादी पार्टियों को जोड़कर बनेगा राष्ट्रीय गठबंधन (RAAG)

जयपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जगतगुरु सनातन सम्राट परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2028 में अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश की 200 सीटों पर अपने स्वतंत्र उम्मीदवार उतारेगी। महासभा राजस्थान में हिन्दुत्व की विचारधारा पर अपनी राजनीतिक शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।

पवन कुमार पूनिया और स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि राजस्थान वीरों, संतों और भक्तों की पावन भूमि है। यह सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता की आत्मा है। राजस्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासभा प्रदेश में जातिगत विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति की जगह हिन्दुत्व की विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि *हिन्दू महासभा किसी भी दल को हिन्दू समाज की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करने देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को हिन्दुत्व की विचारधारा और हिन्दू महासभा के मूल सिद्धांतों के अनुसार काम करना चाहिए।

पवन कुमार पूनिया और स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि राजस्थान को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो हिन्दुत्व को मजबूत करे, युवाओं को अधिकतम रोजगार देने की दिशा में काम करे और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और गौरव की रक्षा करे।

उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा हिन्दुत्व की विचारधारा वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगी, साथ ही राजस्थान में अपने स्वतंत्र उम्मीदवार उतारने की तैयारी भी करेगी। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रीय गठबंधन (RAAG) के तहत एकजुट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिव सेना सहित कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है।अन्य हिन्दुत्ववादी संगठनों और राजनीतिक पार्टियों से भी संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही इस संबंध में महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकें और आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। हिन्दू महासभा के माध्यम से हिन्दुत्व और हिन्दू महासभा की विचारधारा पर चुनाव लड़ने के इच्छुक किसी भी पार्टी या योग्य व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला एवं प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन में राजस्थान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा को लागू करने के लिए सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में जनसंपर्क, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा। सक्षम, मेहनती और समर्पित लोगों को जनसेवा से जोड़कर चुनाव की तैयारियाँ तेज की जाएँगी।
पवन कुमार पूनिया और स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि राजस्थान की 200 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु शीघ्र ही एक विशेष चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर योग्य, मेहनती, जनसेवा में सक्रिय और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा सभी वर्गों के योग्य लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर देगी। उम्मीदवारों के चयन में उनकी योग्यता, सामाजिक कार्य और जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!